फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of a missing woman found on the roadside a day earlier

एक दिन पहले गायब महिला का सड़क किनारे मिला शव

Fri, 06 Nov 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a missing woman found on the roadside a day earlier
कुंडा के फरेंदूपुर में महिला का शव मिलने के बाद जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
एक दिन पहले गायब महिला का शव सड़क किनारे मिला। इसकी जानकारी पर परिजन सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहले ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन बाद में महिला के शरीर पर टायर के निशान दिखने पर पुलिस दुर्घटना से मौत बता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव निवासी बदरुननिशा (52) पत्नी अख्तर अली बुधवार को रुपये निकालने के लिए निकली थी। शाम पांच बजे एलआईसी एजेंसी अभिषेक पांडेय ने उसे पानी टंकी के पास छोड़ दिया। वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रातभर तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुबह पानी टंकी से कुछ आगे सड़क के किनारे उसका शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चोटों के निशान देख ग्रामीण हत्या की आशंका जताने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल ले आई। जांच के दौरान पता चला कि महिला के दाहिने पैर और हाथ में चोट के निशान हैं। कपड़ों पर टायर के निशान भी मिले। इसके चलते पुलिस दुर्घटना में उसकी मौत मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed