फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of a middle aged man found hanging on a mango tree, case entangled between murder and suicide

प्रतापगढ़ : आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, हत्या और आत्महत्या बीच उलझा मामला

Mon, 12 Jun 2023 11:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 11:50 AM IST
सार

एक अधेड़ का शव बगीचे में आम के पेड़ की डाल से लटकता मिला है। शव के घुटने जमीन पर टिके हुए हैं और पैर मुड़ा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है। 

विज्ञापन
Dead body of a middle aged man found hanging on a mango tree, case entangled between murder and suicide
पप्पू सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज के पूरे हीरावन वार्ड के हिमायुपुर में सोमवार को आम के पेड़ की डाल से एक अधेड़ का शव संदिग्ध दशा में लटकता मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पूरा मामला हत्या व आत्महत्या में उलझा है। शव के पैर का घुटना जमीन से सटा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मतुई नमक सायर निवासी पप्पू सिंह (48) रविवार को शाम साढ़े छह बजे घर से बाजार जाने के लिए निकला था। देर रात घर नहीं पहुंचा। गांव में बरात भी आई थी। परिजनों ने सोचा की वह बरात में गए होंगे। सुबह उनकी लाश पेड़ की डाल से लटकते मिलने की सूचना मिली। पप्पू सिंह के 5 बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। बड़ी बेटी माधुरी की शादी हो गई है। उसको एक बच्ची भी है।
विज्ञापन


पप्पू लकड़ी के कटान का काम करता था। कल भी मजदूरी करने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि मौत किस वजह से हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शव जिस हाल में डाल से लटका था, उस हाल में फांसी लगाई ही नहीं जा सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed