{"_id":"651844232f38a57e9e0c48c4","slug":"dead-body-of-a-devotee-who-drowned-in-the-river-was-found-after-15-hours-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-5159-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 15 घंटे बाद उतराता मिला नदी में डूबे श्रद्धालु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 15 घंटे बाद उतराता मिला नदी में डूबे श्रद्धालु का शव
Sat, 30 Sep 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Sep 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
घुइसरनाथ धाम सई नदी में श्रद्धालु का शव मिलने पर बिलखते परिजन। संवाद
सई नदी में डूबे श्रद्धालु का शव 15 घंटे बाद शनिवार को उतराता मिला। शव मिलने के बाद परिजन रोते बिलखने लगे। लीलापुर थाना क्षेत्र के भोलानाथ गुप्ता (50) शुक्रवार की शाम तीन बजे दर्शन करने बाबा घुइसरनाथ धाम आया था। दर्शन से पहले वह सई नदी के घाट पर नहाने लगा। सीढि़यों पर पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में समा गया। पुलिस व गोताखोर उसकी तलाश में जुटे, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को 15 घंटे बाद सांगीपुर के थरिया घाट के समीप शव सई नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक चूरन बेचकर परिवार का गुजर बसर करता था। उसकी पत्नी संतोषी देवी, बेटे प्रभुनाथ व दो बेटियों का रोकर बुरा हाल रहा। उसके भाई सुभाष गुप्ता ने इत्तेफाकिया घटना की सूचना पुलिस को दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोर्ट के आदेश पर किशोरी को अगवा करने वाले छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
पट्टी। क्षेत्र की एक किशोरी को तीन माह पहले अगवा करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि रमईपुर नेवादा के रहने वाले विशाल उर्फ महाजन अगवा कर लिया है। जानकारी मिलने पर वह पूछने गया तो उसके परिवार के हरीलाल, हेमा, प्रमोद कुमार, राजेश एवं कुलदीप ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पट्टी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद