फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of 10-year-old teenager found in Pratapgarh missing for three days, police snatched from dead body

प्रतापगढ़ में तीन दिन से गायब 10 वर्षीय किशोर का नाले में मिला शव, पुलिस से शव को लेकर छीना झपटी, पथराव

Sun, 21 Feb 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of 10-year-old teenager found in Pratapgarh missing for three days, police snatched from dead body
pratapgarh news : अपहरण के बाद बालक की हत्या के विरोध में चक्काजाम करते लोग। - फोटो : prayagraj
शहर के सरोज चौराहा स्थित काशीराम कालोनी में रहने दीपक (10) पुत्र श्यामू शिल्पकार को तीन दिन पहले अगवा करने के बाद आरोपियों ने हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। शनिवार को शव नाले में मिलने के बाद कोहराम मच गया। इससे आक्रोशित कॉलोनी के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विकास भवन जाने वाले मार्ग पर जाग लगा दिया। बालक का शव पुलिस के कब्जे से छीनने के लिए महिलाओं की पुलिस से हाथापाई भी हुई। उग्र लोगों ने कोतवाल की जीप पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस लोगों को लाठी लेकर दौड़ा लिया। जो मिला उसे पीटा भी। इससे वहां भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। देर शाम परिजनों ने बालक के शव को सई नदी के किनारे दफना दिया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी सरोज चौराहा निवासी श्यामू शिल्पकार का बेटा दीपक 17 फरवरी की शाम घर से गायब हो गया था। परिजन उसकी तलाश करने के बाद सूचना पुलिस को दी। चौकी की पुलिस उसकी खोजबीन करने लगी। मगर पता नहीं चला। शुक्रवार को पुलिस ने श्यामू की तहरीर पर दिलशाद, नाटे पुत्रगण दिलदार व अजमल पुत्र अमजद निवासीगण कांशीराम कॉलोनी सरोज चौराहा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस देर शाम तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही। 
विज्ञापन


मगर कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह कालोनी के करीब ही नाले में दीपक का शव मिला। यह खबर मिलते ही परिजन रोने लगे। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कालोनी के लोग कटरा रोड पर विकास भवन जाने वाले रास्ते पर बल्ली लगाकर जाम लगा दिए। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी अभय पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, एसडीएम मोहनलाल गुप्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी फोर्स की मौजूदगी में दीपक का शव नाले से निकाला गया।  इसके बाद पुलिस उसे दूसरे रास्ते से पोस्टमार्टम हाउस ले जाने लगी। इस बात की जानकारी मिलते ही जाम स्थल पर मौजूद परिजनों के अलावा कॉलोनी के लोग पुलिस को घेरने के लिए दौड़े।  इस दौरान लोगों ने पुलिस से शव छीनने की कोशिश भी की। महिलाओं व पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी हुई। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद शहर कोतवाल की जीप में शव रख सकी। यह देख महिलाएं जीप के आगे लेट गईं।


पुलिसकर्मियों ने किसी तरह सभी को हटाया। पुलिस के रवैये से आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव करना शुरू कर दिया। यह देख पुलिस का धैर्य जवाब दे गया और पथराव करने वालों को दौड़ा लिया। जिससे भगदड़ मच गई, जो मिला उसे लठियाया भी। बवाल की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक बालक की मां को भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस उनके साथ है। तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed