{"_id":"593305614f1c1b490dbdb6d1","slug":"dead-body-in-mertury","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में सड़ रहे शव, नहीं चलता मर्चरी का फ्रीजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में सड़ रहे शव, नहीं चलता मर्चरी का फ्रीजर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
dead body found in stone
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के मर्चरी का फ्रीजर करीब दो वर्ष से खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में अज्ञात शवों को खुले में 72 घंटे के लिए छोड़ दिया जाता है। इससे शव से दुर्गंध उठने लगती है। इस ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
गर्मी के दिनों में 18 से 20 घंटे से ज्यादा शव रखने पर उससे दुर्गंध उठने लगती है। शव सड़ना शुरू हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने करीब चार वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग को जला अस्पताल में बने मर्चरी में शव फ्रीजर लगवाने का निर्देश दिया। इस फ्रीजर में एक साथ दो शव रखा जा सकता है। फ्रीजर चलने से शव सड़ने व उससे दुर्गंध उठने की आशंका नहीं रहती है।
मगर करीब दो वर्ष से मर्चरी में लगा शव फ्रीजर खराब पड़ा हुआ है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारी शव को मर्चरी के अंदर रखकर ताला बंद करके चले जाते हैं। 20 से 24 घंटे के अंदर शव से दुर्गंध उठने लगती है। लाश सड़ने लगती है। मगर अधिकारी उसे बनवाने के लिए कोई कवायद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
शव फ्रीजर को बनवाने के लिए शासन को कई बार पत्र भेजा गया है। बजट पास होते ही फ्रीजर बनवा दिया जाएगा।
यूके पांडेय, सीएमओ