फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body hanged after killing a young man

ुवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Tue, 18 Feb 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body hanged after killing a young man
कंधई थाना क्षेत्र के लौवार गांव में पम्पिंग सेट में संदिग्ध दशा में युवक का फांसी पर लटका शव मिलन? - फोटो : PRATAPGARH
चार दिन पहले घर से निकले युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पंपिग सेट के भीतर फंदे से लटका दिया गया। सोमवार को इस बात की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस गांव में लाश मिली है, उसके बगल मृतक के भाई की ससुराल है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी शिवशंकर का पंपिगसेट लौवार गांव में सूनसान स्थान पर है। सोमवार की सुबह पंपिगसेट पर शिवशंकर फसल की सिंचाई करने के लिए पहुंचा। देखा तो पंपिगसेट के ताले टूटे हुए थे। भीतर घुसते ही दंग रह गया। वहां एक युवक की लाश फंदे से लटक रही थी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन

शव मिलने की खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच शव का पहचान पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरे खिरोधर सरसतपुर निवासी जयचंद (30) पुत्र लालजी के रूप में हुई। जानकारी के बाद मृतक का बड़ा भाई प्रेमचंद कुछ देर बाद पुलिस चौकी पहुंचा। बाद में मर्चरी आया और भाई की लाश देखते ही हत्या की आशंका जताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि 14 फरवरी को वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी शादी पुरुषोत्तमपुर गांव में ही हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक जयचंद की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया था। सीओ पट्टी रमेशचंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। आत्महत्या व हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए हर पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed