फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body found hanging from a tree, accused of murder

Pratapgarh News: पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from a tree, accused of murder
खेत की रखवाली करने निकले श्यामबाबू गुप्ता की गला दबाकर हत्या कर शव को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका दिया। सोमवार को पेड़ से शव लटकता देख सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। परिजनों द्वारा उसकी हत्या की आशंका जताने पर पुलिस गहराई से छानबीन करने लगी।
विज्ञापन




महेशगंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर निवासी 21 वर्षीय श्यामबाबू गुप्ता किसानी का काम करता था। रविवार की शाम करीब छह बजे वह खेत की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला। देर रात न लौटने पर खोजबीन करने लगे लेकिन पता नहीं चला। उसके मोबाइल पर घंटी तो जा रही थी लेकिन काल कोई रिसीव नहीं कर रहा था। परिजन अनहोनी की आशंका से रातभर हैरान रहे। सोमवार सुबह करीब सात बजे श्यामबाबू की चचेरी बहन रूपा खेत में पहुंची तो धान की नर्सरी के बीच उसका शव पेड़ से लटकता देख सन्न रह गई। उसके शोर मचाने पर परिजन दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार नीम के पेड़ की डाल से फंदे से लटका हुआ था। हाथ बंधे हुए थे, पैरों में खून लगा था। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एसओ श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जांच करने लगे। मां रेखा व बहन सोनम उसकी हत्या का आरोप लगातीं रहीं। गांव के लोग भी उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे। सूत्रों के अनुसार पीएम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया की घटनास्थल की फील्ड यूनिट की टीम ने गहराई से छानबीन की है। तहरीर व पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




----------



इनसेट



मां का दुलारा था श्यामबाबू



मृतक दो भाई और चार बहन थे। बडा भाई राम मिलन और बड़ी बहन निर्मला शादीशुदा हैं। जबकि बहन फोटो, ज्ञानती और सोनम अभी अविवाहित है। मृतक का पिता चंद्रिका प्रसाद भी किसानी का काम करने के साथ ठेले पर लाई चना बेचते हैं। वह अपनी मां रेखा का दुलारा था। उसकी मौत से परिजन सदमे में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed