फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead bodies of mother son and daughter-in-law found in bedroom 6-month-old child crying while hugging corpse

बेडरूम में मिला मां, बेटे और बहू का शव: लाश से लिपटकर रो रहा था छह माह का मासूम, पड़ोसी समेत चार हिरासत में

Thu, 26 Jun 2025 11:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 11:08 PM IST
सार

बुधवार की रात आशा, अंकित, रिया और उनका बेटा पहली मंजिल पर सोने चले गए। यशोदा देवी नीचे ही सो रही थीं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे दूध देने वाला पहुंचा। देखा तो दुकान के शटर का कुछ हिस्सा खुला था। लेकिन कोई मौजूद नहीं था। आवाज लगाई तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
Dead bodies of mother son and daughter-in-law found in bedroom 6-month-old child crying while hugging corpse
अंकित पटवा, पत्नी रिया और मासूम बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के प्रतापगढ़ स्थित सगरासुंदरपुर में महिला और उसके बेटे-बहू गुरुवार की सुबह घर की पहली मंजिल के कमरे में मृत पाए गए। दंपती का छह माह का बेटा मां के शव से लिपटकर रोता मिला। आशंका जताई जा रही है कि जहरीला पदार्थ खाने से जान गई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। मामले में पड़ोसी समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ हाईवे के किनारे लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरासुंदरपुर बाजार निवासी यशोदा देवी (70) ने बेटी आशा देवी (48) की शादी रायबरेली कैपरगंज निवासी रमेश कुमार पटवा के साथ की थी। पति से अलगाव के बाद आशा अपनी मां के घर पर ही रहती थीं। साथ में बेटा अंकित पटवा (26), उसकी पत्नी रिया (22) भी रहते थे, जिनका छह माह का एक पुत्र है। अंकित घर के बाहरी कमरे में जनरल स्टोर चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात आशा, अंकित, रिया और उनका बेटा पहली मंजिल पर सोने चले गए। यशोदा देवी नीचे ही सो रही थीं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे दूध देने वाला पहुंचा। देखा तो दुकान के शटर का कुछ हिस्सा खुला था। लेकिन कोई मौजूद नहीं था। आवाज लगाई तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने अंकित के पड़ोसी दोस्त अशोक जायसवाल को जानकारी दी। उन्होंने फोन किया तो भी कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों अंदर घुसे तो तीनों के शव बेड पर पड़े मिले। मासूम मां से लिपटकर रो रहा था। उन्होंने बाजार के लोगों को जानकारी दी। कुछ देर बाद सगरासुंदरपुर चौकी प्रभारी पहुंचे और घर की छानबीन की। मृतकों के मुंह व नाक से झाग निकल रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार, सीओ रामसूरत सोनकर, एएसपी संजय राय फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। फॉरेंसिक टीम ने वहां से मिठाई का डिब्बा समेत अन्य संदिग्ध चीजों को कब्जे में लिया। चार लोगों पूछताछ की जा रही है। तहकीकात में पड़ोसी से जमीन के विवाद की बात भी सामने आई है।

चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शवों का पोस्टमार्टम किया। जहरीला पदार्थ निगलने से मौत की आशंका जाहिर करते हुए विसरा सुरक्षित कर लैब भेजा। शाम को तीनों शव घर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शवों को दूसरे वाहन से अंतिम संस्कार के लिए ऋंग्वेरपुर ले जाया गया।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में गहनता से छानबीन करते हुए साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। परिवार व आसपास के लोगों के बयान व पीएम रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed