फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   daughters will have land after 16 hours body of woman woken up

बेटियों के नाम होगी जमीन, 16 घंटे बाद उठा महिला का शव

Thu, 17 Sep 2020 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
daughters will have land after 16 hours body of woman woken up
बाघराय के रामपुर कोटवा गांव में रात में शव आने के बाद जुटी भीड़ और मौजूद पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
फोटो-
विज्ञापन

बेटियों के नाम होगी जमीन, 16 घंटे बाद उठा महिला का शव
पत्नी व बेटी को जहर देकर मारने का मामला, रातभर चलती रही पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। पति के जहर देने से मृत विवाहिता का 16 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घटना को लेकर पंचायत होती रही। तय किया गया कि मृतका की दो बेटियों के नाम उसके पति के हिस्से की जमीन लिखी जाएगी।
थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा गांव में बीते 13 सितंबर को जहर से दीप्ति पुत्री मोनू यादव की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ज्योति का एसआरएन में इलाज चल रहा था। आरोप है कि पति ने ही घरेलू विवाद के दौरान मारपीट कर बेटी दीप्ति और पत्नी ज्योति को जहर पिला दिया था। मंगलवार की शाम ज्योति का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ज्योति के ससुर रामनरेश यादव ने बेटे को निर्दोष बताते हुए विवाद के दौरान उसके स्वयं ही जहर पीने की बात कहनी शुरू कर दी। इस पर मृतका के पिता रामाशंकर यादव निवासी मधुकरपुर हथिगवां व उनके बेटे सुजीत यादव आक्रोशित हो गए। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार करने की बात कहने लगे तो मायके पक्ष के लोग इसका विरोध करने लगे। रात करीब 10 बजे सीओ सदर तनु उपाध्याय ने बाघराय थाने पहुंचकर सहमति से ही अंतिम संस्कार कराए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद रातभर पंचायत चली। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला। सुबह पंचायत के दौरान नौ बजे तय हुआ कि मृतका की दो बेटियों लाडो व लवली के नाम गुरुवार को तहसील में उनके पिता के हिस्से की जमीन का बैनामा किया जाएगा। इसका समझौता होने पर सुबह नौ बजे के करीब शव को अंतिम संस्कार के लिए उठाया गया। श्रृंगवेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

फोटो-
गांव में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
बाघराय (संवाद)। क्षेत्र के काशीपुर डुबकी गांव के केवल का पुरवा गांव में बुधवार दोपहर खेत से निकलकर अजगर सड़क पर आ गया। उसे देखते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना वन रेंजर अशोक कुमार यादव को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा विनय प्रताप सिंह, वनरक्षक महारानी सिंह यादव ने अजगर को पकड़ने के बाद भावनपुर के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूत-प्रेत के विवाद में हुई मारपीट में क्रास केस
बाघराय (संवाद)। थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में बीते सोमवार की शाम मोहर्रम व इलियास के बीच भूत-प्रेत के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इसमें इस्लाम व मोहर्रम गंभीर रूप से घायल हुए थे। मोहम्मद इस्लाम की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने सईद, रईस, बरकत, यासीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। उधर, मोहर्रम की तहरीर पर इलियास, इस्लाम, शकीला बानो, लल्ली के विरुद्ध भी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रधान को पीटने और धमकाने का आरोप
बाघराय (संवाद)। थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी गांव में प्रधान विनोद कुमार गौतम सामुदायिक शौचालय बनाने जा रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि प्रधान को पीटा गया। साथ ही उन्हें धमकाते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। प्रधान ने इसकी तहरीर थाने में दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो पक्षों में जमकर मारपीट
बाघराय (संवाद)। थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी राहुल कुमार व हेमराज के बीच पुरानी रंजिश में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ। इस दौरान एक पक्ष से राहुल कुमार पुत्र भोलानाथ व दूसरे पक्ष से हेमराज पुत्र बृजलाल, शशि देवी पुत्री हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार, शशि देवी चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राहुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नीरज, पंकज, हंसराज, विवेक के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर हेमराज की तहरीर पर राहुल, विजय, माता पलट, महेश, पूजा पुत्री भोला के विरुद्ध बलवा घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
बाघराय (संवाद)। थाना क्षेत्र के देवरपट्टी झंडापुर गांव निवासी अर्चना देवी का आरोप है कि बुधवार को पति सुनील कुमार, ससुर गणेशीलाल, सास रमहिन, ननद रुचि ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने मायके डाडी कुरेसर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इस पर उसका भाई नीलेश उसे लेकर थाना बाघराय पहुंचा और चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed