प्रतापगढ़ : संपत्ति के लिए बेटी ने पति और बेटों संग मिलकर कर दी पिता की हत्या, बहनों से चल रहा था विवाद
जेठवारा थाना क्षेत्र के खपरैलन का पुरवा निवासी रमाकांत पांडेय (65) अपनी बड़ी बेटी रेखा व दामाद ओम प्रकाश पांडेय व नातियों के साथ अपने जेठवारा आवास पर रह रहे थे! बीतीरात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उनकी मौत के बाद पहुंचीं उनकी तीन पुत्रियों में से दो पुत्रियों शशी पत्नी प्रदीप निवासी सराय नाहर राय जेठवारा ने आरोप लगाया कि उनके पिता की स्वाभाविक मौत नहीं हुई है।
विस्तार
संपत्ति के लिए पिता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप बेटी पर ही लगाया जा रहा है। आरोप है कि संपत्ति को हथियाने के लिए बेटी ने ही पति और बेटों के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत की सूचना पर पहुंची दो अन्य बेटियों ने कहा कि जब तक बड़ी बहन और उसके पति पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। स्थानीय थानेदार पर बड़ी बहन से मिलीभगत का भी आरोप लगा। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार बड़ी बेटी रेखा पांडेय, उसके पति ओमप्रकाश पांडेय दोनों पुत्रों सुमित पांडेय और नितिन पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के खपरैलन का पुरवा निवासी रमाकांत पांडेय (65) अपनी बड़ी बेटी रेखा व दामाद ओम प्रकाश पांडेय व नातियों सुमित पांडेय और नितिन पांडेय के साथ अपने जेठवारा आवास पर रह रहे थे! बीतीरात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उनकी मौत के बाद पहुंचीं उनकी तीन पुत्रियों में से दो पुत्रियों शशी पत्नी प्रदीप निवासी सराय नाहर राय जेठवारा ने आरोप लगाया कि उनके पिता की स्वाभाविक मौत नहीं हुई है। उनकी हत्या की गई है। उनके विरोध पर पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले शरीर पर चोट के निशान
बताया जाता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिलने की पुष्टि होने पर बेटियों ने बड़ी बहन और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सूचना पाकर सीओ सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए हैं।
बता दें कि रमाकांत पांडेय की केवल तीन पुत्रियां ही हैं। तीनों में जमीन के बंटवारे हिस्से को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। लोगो का कहना है की मृतक रमाकांत पांडेय की तीन बेटियों में सबसे बड़ी रेखा दूसरी बेटी शशी, व तीसरी बेटी अनुपम है। रमाकांत ने दो वर्ष पूर्व अपनी बड़ी बेटी रेखा को जेठवारा तिराहे पर बने करोड़ों की बिल्डिंग व दूसरी बेटी शशी को जेठवारा मान्धाता मोड़ पर बने मकान व फूलपुर प्रयागराज में ब्याही तीसरी बेटी अनुपम को बड़ी बेटी रेखा द्वारा दस लाख रुपये देने व खपरैलन का पुरवा की पैतृक संपत्ति को अपने भतीजे विकास को देने के फैसले का एक वसीयत नामा भी लिखा था।
संपत्ति वसीयत कराने का भी लगा आरोप
उनकी दूसरी बेटी शशि ने आरोप लगाया है कि उनकी बड़ी बेटी रेखा ने छह मई को उनके पिता रमाकांत से जबरन पूरी प्रॉपर्टी का अपने नाम वसीयत नामा लिखवाने के बाद अपने पति व बेटों संग मिलकर उनकी मारपीट कर हत्त्या कर दी। फिलहाल बेटियों द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जद्दोजहद के बाद बैक फुट पर आयी जेठवारा पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद हत्त्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर धाम घाट लेकर रवाना हुए।