{"_id":"5f0cbca68ebc3e63e60727c4","slug":"daughter-dominates-cbse-inter-exam-pratapgarh-news-ald280948797","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई इंटर की परीक्षा में बेटियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई इंटर की परीक्षा में बेटियों का दबदबा
विज्ञापन
सीबीएसई बारहवीं के परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा। जिले में प्रथम तीन स्थानों पर बेटियों ने ही कब्जा जमाया। संगम इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रुति यादव 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले की टॉपर बनी हैं।
इसी स्कूल की छात्रा गीतिका खंडेलवाल ने 96 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी की छात्रा आयशा जाफरी ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। सोमवार को परिणाम आते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े। कोई मोबाइल, तो कोई लैपटॉप पर रिजल्ट देखने में व्यस्त रहा।
सोमवार को दोपहर में सीबीएसई बोर्ड का परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। इंटरमीडिएट में हिंदी, समाजशास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन, भूगोल और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा नहीं हुई थी।
विज्ञापन
इसलिए बच्चे इन विषयों में मिले नंबर को देखने के लिए उत्सुक थे। हालांकि प्रमोट करने के लिए मिले नंबर से छात्र-छात्राएं संतुष्ट नहीं नजर आए। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कटरामेदनीगंज स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रुति यादव सर्वाधिक 96.2 प्रतिशत हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं, जबकि इसी स्कूल की छात्रा गीतिका खंडेलवाल 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी की छात्रा आयशा जाफरी ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
इसी स्कूल के छात्र निशांत पांडेय 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे, इसी स्कूल की छात्रा कृतिका पांडेय, स्मृति सिंह, जेएमजी पब्लिक स्कूल कालाकांकर की छात्रा अंजली ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है। लालगंज स्थित आइसं्टीन पब्लिक स्कूल की छात्रा स्वाती और आर्यन 95 प्रतिशत अंकों के साथ छठें, डाल्फिन पब्लिक स्कूल की छात्रा रिचिता तिवारी 94.8 प्रतिशत ोर जवाहर नवोदय विद्यालय जेठवारा के छात्र सत्येंद्र मिश्र 94.8 के साथ सातवें स्थान पर रहे। नवोदय के छात्र सौरभ पाल और नागेश दत्त पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष त्रिपाठी 94.6 के साथ संयुक्त रूप से आठवें, आत्रेय एकेडमी की छात्रा गौरी खंडेलवाल 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ नौवें और जवाहर नवोदय के छात्र विपिन मिश्र 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहे।
सोमवार को डाल्फिन पब्लिक स्कूल दिलीपपुर में परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आत्रेय स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा कर सफलता पर बधाई दी।
अगस्त में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है। इसलिए जिन बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करके इसी सत्र में परीक्षा पास कर अगली कक्षा में दाखिला ले सकेंगे।