फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dashanan burned fiercely, amidst resounding chants of Jai Shri Ram

Pratapgarh News: धू-धूकर जला दशानन, जय श्रीराम के लगे जयकारे

Wed, 21 Oct 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 21 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dashanan burned fiercely, amidst resounding chants of Jai Shri Ram
मंगलवार को दशहरा के मौके पर रामलीला मैदान में लगा मेला। संवाद
जिलेभर में विजयदशमी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह दशानन के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर भगवान राम व दशानन की सेना के बीच युद्ध हुआ। रामलीला मैदान पर जैसे ही भगवान श्रीराम ने अपने तीर दशानन पर चलाए तो 50 फीट के रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा। यह देख जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। शहर में भगवान श्रीराम दरबार की झांकी निकाली गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, श्रीरामलीला समिति के संरक्षक रोशन लाल उमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू, विपिन गुप्ता, जय नारायण अग्रवाल सहित लोगों ने राम दरबार की महाआरती की। समिति पदाधिकारियों ने डीएम एवं सीडीओ सहित अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

झूले की सैर, रातभर चहकता रहा मेला
श्रीरामलीला मैदान पर आयोजित मेले में भारी भीड़ रही। युवाओं ने झूले का आनंद उठाया। जंपिंग पॉइंट पर बच्चों ने उछलकूद की। झूले, जलेबियों, खिलौनों आदि की दुकानों पर महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। रातभर पूरा मेला परिसर चहकता रहा। शहर में शाम चार बजे से ही मैदान पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवदुर्गा पंडाल में लगी आग
हंडौर पूरे बैदन गांव में बुधवार भोर में नवदुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आरोप है कि बुधवार भोर करीब चार से पांच बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने पंडाल में आग लगा दी। पुलिस उपाधीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

देरशाम तक उमड़ी भीड़
नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में ऐतिहासिक दशहरा मेले में देरशाम तक चहल-पहल रही। रावण का पुतला दहन, भरत मिलाप और ऐतिहासिक रामलीला के मंचन को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को मां बेल्हा देवी मंदिर स्थित सई तट पर बने अस्थायी तालाब में मूर्ति विसर्जन किया गया।


मेले का लुत्फ उठाया
बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के दीवानगंज बाजार, रखहा बाजार समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर दशहरा मेले का आयोजन किया गया। देर शाम रावण दहन के बाद पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रीराम सरोज, कैलाश यादव, सुभाष चंद्र, हरीश कुमार, राजकुमार, विजय चंद्र गुप्ता लोग मौजूद रहे।

मंगलवार को दशहरा के मौके पर रामलीला मैदान में लगा मेला। संवाद

मंगलवार को दशहरा के मौके पर रामलीला मैदान में लगा मेला। संवाद

मंगलवार को दशहरा के मौके पर रामलीला मैदान में लगा मेला। संवाद

मंगलवार को दशहरा के मौके पर रामलीला मैदान में लगा मेला। संवाद

मंगलवार को दशहरा के मौके पर रामलीला मैदान में लगा मेला। संवाद

मंगलवार को दशहरा के मौके पर रामलीला मैदान में लगा मेला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed