{"_id":"67a78c2ed127d19e9702b2be","slug":"daroga-posted-in-kotwali-village-killed-in-road-accident-in-jaunpur-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-133746-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जौनपुर के सड़क दुर्घटना में कोतवाली देहात में तैनात दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जौनपुर के सड़क दुर्घटना में कोतवाली देहात में तैनात दरोगा की मौत
विज्ञापन
जौनपुर में शनिवार भोर में सड़क दुर्घटना में देहात कोतवाली में तैनात दरोगा 39 वर्षीय शेषनाथ यादव की मौत हो गई। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जाैनपुर पहुंचे।
गाजीपुर जनपद सादियाबाद थाना क्षेत्र के खुटहन परसुतिया शेषनाथ यादव वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। पुलिस विभाग के अनुसार शुक्रवार को वह उच्च न्यायालय लखनऊ किसी प्रकरण के सिलसिले में गए थे। वापसी के दौरान जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज के करीब टेकारी मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से घायल दरोगा को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विभाग में इस बात की चर्चा होती रही कि वह उच्च न्यायालय से वापसी के बाद साले की शादी में शामिल होने चले गए थे। वहां से ड्यूटी पर लौटते समय घटना हो गई।
विज्ञापन
सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि जौनपुर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। उनकी पहली पोस्टिंग जनपद चित्रकूट में थी। वर्ष 2021 में प्रतापगढ़ स्थानांतरण पर आए। यहां हथिगवां, नगर कोतवाली के अलावा चिलबिला चौकी के प्रभारी रहे। फतनपुर के बाद उनकी तैनाती कोतवाली देहात में हुई। हादसे में उनके मौत की खबर मिलने पर पत्नी रेखा समेत परिवार के सदस्य रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक दरोगा के बेटे रिशु व सौम्य के सिर से पिता का साया छिन गया।