{"_id":"5f1344b48ebc3e63ab02b707","slug":"daroga-beaten-even-after-the-shop-was-closed-wrote-a-lawsuit-for-lockdown-violation-pratapgarh-news-ald2813755106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद होने क बाद भी दरोगा ने पीटा, लिखा लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बंद होने क बाद भी दरोगा ने पीटा, लिखा लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा
विज्ञापन
दुकान बंद होने के बाद भी दरोगा ने एक दुकानदार को पीट दिया। इसके साथ ही उसके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। हालांकि बाद में बड़े नेताओं के फोन आने पर उससे माफी मांगते हुए उसे छोड़ दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के फूलताली चकादरअली गांव निवासी राजेंद्र पटेल पुत्र श्यामलाल की दुकान तिराहे पर है। शनिवार को वह दुकान बंद कर वहीं पर लेटा था। इस दौरान एक युवक आया और उससे सामान मांगने लगा। इस पर उसने उसे वहां से जाने के लिए कहा।
आरोप है कि इसी दौरान चौकी इंचार्ज मनगढ़ आ गए और उसकी पिटाई करते हुए उसे कोतवाली ले आए। कोतवाली में उसको बैठाकर उसके खिलाफ लाकडाउन का मुकदमा लिख दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी गुहार भाजपा नेताओं से लगाई। इस पर कोतवाली में सीधे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का फोन आया। प्रदेश अध्यक्ष का फोन आते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पकड़े गए युवक से माफी मांगी गई और उसे छोड़ दिया गया। इसके साथ ही उसे विश्वास में लेते हुए उसका मुकदमा खत्म करने की भी बात कही गई। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही।
विज्ञापन
सुबह आवागमन अधिक, पुलिस के मार्च करते ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा
लॉकडाउन के चलते दुकानें तो बंद हुईं लेकिन सड़कों पर लोगों का आवागमन जारी रहा। सुबह से सड़कों पर लोगों के आने जाने का क्रम देख पुलिस ने सख्ती करते हुए मार्च किया। इसके चलते दोपहर बाद सड़कों पर लोगों का आवागमन कम हुआ।
क्षेत्र में शनिवार को लाकडाउन को लेकर लोग गंभीर नहीं दिखे। दुकानें तो बंद रहीं लेकिन सड़कों पर यातायात जारी रहा। तमाम लोग बाइकों से आते जाते रहे। हालांकि पुलिस चौराहों पर सक्रिय हुई तो लोगों को आवागमन कम हुआ। काफी संख्या में गाडिय़ों का चालान किया गया। इसके साथ ही घर से बाहर निकलने वालों पर लाकडाउन का मुकदमा भी लिखा गया। इस दौरान सीओ कुंडा ने कुंडा, मानिकपुर, हथिगवां और नवाबगंज थाना क्षेत्रों में पुलिस का मार्च कराया।
उधर नवाबगंज थाना क्षेत्र में भी दुकानें बंद रहीं। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने माइक से दुकानें बंद रखने और लोगों को बाहर न निकलने के लिए अनाउंस कराया। इससे परियावां, नवाबगंज, आलापुर, लवाना, कालाकांकर बाजार में सन्नाटा रहा। उधर महेशगंज में थानाध्यक्ष ने हीरागंज सहित अन्य बाजारों में भ्रमण कर लोगों की चेकिंग की। इसके साथ ही उन्हें घर में रहने की सलाह दी।
चोरी के 34 मोबाइल और बैट्री के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी के 34 मोबाइल और मोबाइल की बैट्री सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चार अन्य लोगेां पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए युवक का शनिवार को चालान कर दिया गया।
कुंडा कोतवाली के एसआई महेश जायसवाल ने मोबाइल चोरी में संदिग्ध युवक गोङ्क्षवद पटेल पुत्र छेदीलाल निवासी रामबाग चौसा को हिरासत में लिया था। उसकी निशानदेही पर 11 डिब्बाबंद मोबाइल और 23 इस्तेमाल किए गए मोबाइल बरामद किए। इसके साथ ही 25 मोबाइल की बैट्री नई और 23 इस्तेमाल बैट्री भी बरामद हुई। युवक ने पुलिस केा बताया मोबाइल चोरी की घटनाओं में उसके साथ चौसा निवासी अंशुमान सिंह उर्फ रवी सिंह पुत्र शिवबरन सिंह, महेशगंज के गुजवर निवासी अजय कुमार पुत्र केश कुमार, मानिकपुर के मनार निवासी चंदे्रश कुमार पुत्र राम सुमेर भी उसके साथ मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही गिरफ्तार गोंविंद पटेल का चालान कर दिया।