फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dairy operator dies due to truck collision on highway

Pratapgarh News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से डेयरी संचालक युवक की मौत

Wed, 03 May 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 May 2023 11:56 PM IST
सार

प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डेयरी संचालक आकाश सिंह उर्फ काले (26) की मौत हो गई। अनहोनी की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बीते फरवरी में ही आकाश की शादी हुई थी।

विज्ञापन
Dairy operator dies due to truck collision on highway
accident in prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डेयरी संचालक आकाश सिंह उर्फ काले (26) की मौत हो गई। अनहोनी की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बीते फरवरी में ही आकाश की शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल से पत्नी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंची। वह पति के शव को देखकर कई बार बेसुध हुई। महिलाओं ने उसे किसी तरह संभाला।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के महुली निवासी आकाश सिंह ने घर के पास ही दुग्ध डेयरी खोल रखी थी। दो माह पहले उसकी शादी प्रयागराज के खूझी गांव की लक्ष्मी के साथ हुई थी। मंगलवार को ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बुलेट मोटरसाइकिल से गया था। वहां से रात को घर लौटते समय हाईवे पर देल्हूपुर बाजार के पास अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही आकाश की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों को जानकारी दी। परिजन रोने बिलखने लगे। मां और भाई विकास की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो भाइयों में आकाश सबसे बड़ा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बहनों की शादी के बाद उसने फरवरी में अपनी शादी की थी। पत्नी लक्ष्मी आकाश का शव देखकर बेहोश हो गई। रोते-रोते वह बेसुध हो जाती। महिलाएं उसके मुंह पर पानी के छींटे मारकर संभालती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed