फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cyclist dies due to bullet collision

Pratapgarh News: बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 23 Sep 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to bullet collision
बेकाबू बुलेट की टक्कर से साइकिल मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद बुलेट सवार भाग निकला। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लीलापुर के दादूपूर रन सिंह के रेवरिया निवासी रामजस (56) ने घर के करीब ही साइकिल मरम्मत की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार की देर शाम वह साइकिल से भट्टी बाजार सामान लेने गया था। घर लौटते समय रास्ते में सामने से आ रहे बुलेट सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामजस छिटककर दूर जा गिरा। चोटों की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक रामजस के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुमरन लुधियाना में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। जबकि छोटा बेटा घर पर ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed