फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Customers arrive to inquire about money in account, commotion

Pratapgarh News: खाते में रुपये की जानकारी करने पहुंचे ग्राहक, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Customers arrive to inquire about money in account, commotion
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से करोड़ों रुपये की हेराफेरी का शोर अभी ठंडा नहीं पड़ा है। बुधवार को भी लोग अपने खाते के रुपये की जानकारी करने पहुंचते रहे। कर्मचारियों व बैंक प्रबंधक से लोगों की नोकझोंक होती रही। अब तक 15 लोगों के खाते से रुपये के हेराफेरी की बात सामने आई है। लीलापुर पुलिस साक्ष्य का संकलन कर रही है।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक शिखर अग्रवाल आने वाले ग्राहकों की समस्याओं का निवारण करते रहे। इस बीच अचानक जनरेटर खराब हो जाने से बैंक का काम-काज ठप हो गया। जिसके चलते रुपये जमा व निकासी के लिए आए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी लोग अपने खाते में जमा रुपये की जानकारी करने पहुंचे। कोतवाली देहात के मोहनगंज निवासी दशरथलाल सोनी ने भी 20 लाख रुपये की एफडी जमा की थी। उस एफडी पर 18 लाख रुपये का लोन ले लिया गया है। पूर्व मैनेजर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसका मोबाइल लेकर एप डाउनलोड करने की बात कही थी। फिलहाल विजय पाठक, मोहम्मद अशफाक, प्रदीप कुमार सिंह, उमाशंकर पांडेय, ए. सोहेल अहमद खान, शिव कुमार तिवारी, हनुमान प्रसाद तिवारी, कमलेश तिवारी का आरोप है कि शाखा पर कोई अधिकारी व कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। सप्ताह भर से वे लोग बैंक का चक्कर काटते हुए अपनी जमा पूंजी रुपये की जानकारी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। शाखा प्रबंधक शिखर अग्रवाल ने बताया कि करीब-करीब शिकायत खत्म हो चुकी है। अभी तक मात्र 15 लोगों के साथ धोखाधड़ी की बात सामने आई है। एक-एक ग्राहक ने कई एफडी ली थी। इसलिए पहले आंकड़ा ज्यादा समझ में आ रहा था। रुपये किसके खाते में गया है। इसकी छानबीन की जा रही है। वहीं लीलापुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। ठोस साक्ष्य मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed