फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Customers are upset over domestic gas, and agencies are crowded for booking.

Pratapgarh News: घरेलू गैस के लिए ग्राहक परेशान, बुकिंग के लिए एजेंसियों पर भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Customers are upset over domestic gas, and agencies are crowded for booking.
जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए ग्राहक परेशान हैं। रविवार को शहर के भदरी हाउस स्थित गैस एजेंसी में दूर-दराज से खाली सिलिंडर लेकर ग्राहक पहुंचे। बंद शटर के नीचे से सिलिंडर बुकिंग के लिए ग्राहक कनेक्शन पासबुक जमा करते नजर आए।
विज्ञापन

शहीद उद्यान के सामने स्थित एजेंसी पर मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज आने के बाद भी एजेंसी पर रसीद कटाने के लिए ग्राहक कतार में लगे रहे। बाबागंज स्थित गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए परेशान ग्राहकों की काउंटर पर भीड़ लगी रही। बाबा बेलखरनाथ के ताला गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज आने के बावजूद लाइन में लगकर रसीद कटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे एजेंसी आई भीड़ के कारण दो घंटे पर्ची कटाने में लग गए। कटरा मेदनीगंज निवासी विक्रम सिंह से बताया कि दो दिन से परेशान हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, लोगों को निर्बाध रूप से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed