Pratapgarh : खाना लाने में देरी पर भड़के ग्राहक, ढाबा कर्मचारियों से मारपीट, तीन घायल
फतनपुर बाजार के करीब एक ढाबे पर जौनपुर जनपद के मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत डेंगू सराय निवासी दीपक सिंह व संजय पांडे सहित चार लोग सोमवार की सायं करीब साढ़े तीन बजे बजे खाना खाने गए थे। वेटर को खाने का ऑर्डर दिया। खाना लाने की देरी होने पर ग्राहक और ढाबे के वेटर के बीच कहासुनी होने लगी।
विस्तार
फतनपुर के एक ढाबे पर सोमवार की दोपहर बाद खाना लाने की देरी को लेकर ग्राहक और वेटर में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने लाई।
फतनपुर बाजार के करीब एक ढाबे पर जौनपुर जनपद के मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत डेंगू सराय निवासी दीपक सिंह व संजय पांडे सहित चार लोग सोमवार की सायं करीब साढ़े तीन बजे बजे खाना खाने गए थे। वेटर को खाने का ऑर्डर दिया। खाना लाने की देरी होने पर ग्राहक और ढाबे के वेटर के बीच कहासुनी होने लगी।
देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें ग्राहक पक्ष के दीपक सिंह व संजय पांडे को चोटे आई हैं। ढाबे के वेटर राजू को भी हल्की चोटें आईं। सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लाई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष फतनपुर धर्मेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है। ढाबे पर दो पक्षों में वाद विवाद हुआ है। अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।