फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   current run in Barbed wire by son, father died

प्रतापगढ़ में बेटों ने खेत की बाड़ में दौड़ाया करंट चपेट में आने से पिता की मौत

Mon, 15 Feb 2021 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
current run in Barbed wire by son, father died
prayagraj news : कंटीले तार - फोटो : prayagraj
फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बनाई गई बाड़ एक वृद्ध के लिए काल बन गई। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में बेटों ने लोहे के कंटीले तार में करंट दौड़ा दिया था। सोमवार सुबह इसकी चपेट में आने से पिता नाथूराम वर्मा (85) की मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी श्यामलाल, अच्छेलाल व मिट्ठूलाल पुत्र नाथूराम ने खेत में बोई गई फसल को जानवरों से बचाने के लिए चारों तरफ से लोहे के तारों की बाड़ लगा रखी है। रात में बेटे बाड़ में करंट दौड़ा देते थे। सुबह बिजली का तार बाड़ से अलग कर दिया जाता था। रविवार रात में भी बाड़ में करंट प्रवाहित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह नाथूराम के बेटे बिजली का तार अलग करना भूल गए। करीब दस बजे नाथूराम घास काटने के लिए खेत की ओर गए। अचानक वह करंट की चपेट में आकर झुलसने लगे। घटना के बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह बिजली का तार अलग किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिजन बिलखने लगे। श्यामलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed