फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   culcural news

सज गए देवी के दरबार

Fri, 08 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
culcural news
माता मनसा देवी, पंचकूला
शुक्रवार से शुरू हो रहे वासंतिक नवरात्र को लेकर गुरुवार देर रात तक तैयारियां होती रहीं। शक्तिपीठ मां बेल्हा देवी के मंदिर के साथ ही जिले के अन्य मंदिरों की साफ, सफाई और साज-सज्जा की गई। पूजन सामग्री, चुनरी और नारियल से बाजार पटे रहे। शाम होते-होते दुकानों पर प्रसाद सामग्री के खरीदारों की भीड़ लग गई थी।चैत्र शुक्ल के नवरात्र में शक्ति की देवी मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। 8 अप्रैल शुक्रवार को नवरात्र का पहला दिन है। इस दिन घरों में कलश की स्थापना होगी। नवरात्र पर आने वाले श्रद्धालुआें को कोई दिक्कत न होने पर इसके लिए मां बेल्हा देवी के मंदिर में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। जगह-जगह बैरीकेडिंग की जा रही है। गेट से लेकर मंदिर तक सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। धूप से बचने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ ही मां बाराही देवी, ज्वाला देवी, मां चंडिका देवी के मंदिर में नवरात्र की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर में बाबागंज, अंबेडकर चौराहे पर रंगी-बिरंगी चुनरी से दुकानें सज गई हैं। मंदिर जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई करके चूना का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed