फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CRPF jawan's son was beaten, electrocuted, case against three including outpost in-charge

Pratapgarh News: सीआरपीएफ जवान के बेटे को पीटा, करंट भी लगाया, चौकी प्रभारी समेत तीन पर मुकदमा

Fri, 12 May 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 May 2023 02:27 AM IST
सार

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के छितपालगढ़ चौकी प्रभारी रामानुज यादव बुधवार की शाम दो सिपाहियों के साथ बरसंडा पुल पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच पुरैला निवासी सीआरपीएफ के जवान मोहम्मद शमीम का बेटा मोहम्मद दानिश उर्फ कैफ (19) छितपालगढ़ बाजार से बाइक लेकर घर जा रहा था।

विज्ञापन
CRPF jawan's son was beaten, electrocuted, case against three including outpost in-charge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाहन जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस न दिखाने पर सीआरपीएफ जवान के बेटे की पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के दौरान लाॅकअप में डालकर बिजली का करंट भी लगाया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। आननफानन में मरणासन्न अवस्था में युवक को प्रयागराज के निजी अस्पताल लाया गया। एसपी के आदेश पर आरोपी चौकी प्रभारी समेत तीन तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


देल्हूपुर थाना क्षेत्र के छितपालगढ़ चौकी प्रभारी रामानुज यादव बुधवार की शाम दो सिपाहियों के साथ बरसंडा पुल पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच पुरैला निवासी सीआरपीएफ के जवान मोहम्मद शमीम का बेटा मोहम्मद दानिश उर्फ कैफ (19) छितपालगढ़ बाजार से बाइक लेकर घर जा रहा था। पुल पर मौजूद चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों ने बाइक रोककर कागजात मांगे। अभिलेख दिखाने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की, जो दानिश के पास नहीं था।
विज्ञापन


इस दौरान उनके बीच कुछ कहासुनी भी हुई। जिसकी वजह से पुलिसकर्मी आपा खो बैठे और दानिश को पीटते हुए पुलिस चौकी ले गए। भाई मोहसिन के अनुसार चौकी पर पिटाई करने के बाद उसे देल्हूपुर थाने ले जाया गया। यहां लॉकअप में डालने के बाद उसकी पिटाई करते हुए बिजली का करंट लगाया गया। जिससे दानिश बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

आननफानन में बेहोश दानिश को लेकर मऊआइमा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज ले जाने की सलाह दी। इस बीच वहां पहुंचे परिजनों ने दानिश का हाल देखा तो रोने लगे। वे उसे लेकर प्रयागराज पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ ने घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

एसपी के निर्देश पर घटना की हकीकत का पता करने के लिए सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से लेकर प्रयागराज स्थित अस्पताल तक जानकारी ली। सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर रात में ही घायल के भाई मोहसिन की तहरीर पर चौकी प्रभारी रामअनुज समेत दो सिपाहियों के खिलाफ गैरइरादतन जान से मारने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

दुबाही पुल के नीचे ले जाकर दी गोली मारने की दी थी धमकी
घायल दानिश के अनुसार चौकी से देल्हूपुर थाने ले जाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे दुबाही नहर के नीचे पुल के पास ले गए। रिवाल्वर उसे सटाते हुए धमकाया कि गोली मार देंगे। वह किसी तरह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया तब पुलिस कर्मियों ने रिवाल्वर हटाई।

वाराणसी से पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए कर रहा था तैयारी
पिटाई से घायल छात्र दानिश हाफिज-ए-कुरान है। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। अब वह वाराणसी से पालीटेक्निक की पढ़ाई के लिए प्रवेश के लिए तैयारी में जुटा था। उसके साथ हुई घटना से लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed