{"_id":"5f3f8b1a8ebc3e873f79da7b","slug":"crowds-of-women-gathered-in-markets-on-haritalika-teej-pratapgarh-news-ald2840657137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरितालिका तीज पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरितालिका तीज पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन
तीज की तैयारी में मेंहदी रचाती युवती।
- फोटो : PRATAPGARH
भगवान शंकर और मां पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र मांगने के हरितालिका तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं में गुरुवार को गजब का उत्साह दिखा। दिनभर महिलाएं बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ ही तैयारियों में जुटी रहीं। इससे बाजारों में चहल-पहल रही।
हरितालिका तीज का व्रत शुक्रवार को है। हर साल यह त्योहार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। इसलिए विवाहित महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास कर रात को पूरे विधि- विधान से पूजन-अर्चन करती हैं। व्रत के एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को दिनभर महिलाएं पूजन की तैयारियों के साथ ही सजने संवरने में जुटी रहीं। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, भंगवाचुंगी, अंबडेकर चौराहे पर महिलाओं की भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं सजती, संवरती नजर आईं। मिट्टी से बने शंकर-पार्वती की मूर्ति की खूब डिमांड रही।
विज्ञापन
इस बार मूर्तियों के दाम में दुकानदारों ने इजाफा कर दिया था। 50 से 60 रुपये तक में बिकने वाली मूर्तियों के लिए दुकानदार सौ-सौ रुपये तक वसूल रहे थे। सुहाग के सामान भी खूब बिके। चौक बाजार की फलमंडी में बिंदी, नेलपेंट, मेहंदी समेत सजने संवरने के अन्य सामानों की खरीद के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।

तीज की पूर्व संध्या पर बाजार में भीड़ बढ़ने से श्रीराम तिराहे पर लगा रहा जाम।- फोटो : PRATAPGARH