फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crowds gathered in the funeral procession of former minister Motisingh's grandson, who died on Wednesday

प्रतापगढ़ : पूर्व मंत्री मोती सिंह के पौत्र की शव यात्रा में उमड़ी भीड़, बुधवार को हो गया था निधन

Thu, 17 Aug 2023 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 06:26 PM IST
सार

सुबह लगभग 9:00 बजे शव यात्रा पूर्व मंत्री के पैतृक आवास सर्वजीतपुर से पैदल निकलकर प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची जहां से शव को वाहन पर रखकर अंत्येष्टि के लिए रसूलाबाद प्रयागराज ले जाया गया।

विज्ञापन
Crowds gathered in the funeral procession of former minister Motisingh's grandson, who died on Wednesday
पूर्व मंत्री मोती सिंह के पौत्र के निधन पर उनके आवास पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के पौत्र यश प्रताप सिंह बिट्टू के मौत की सूचना मिलने पर क्षेत्र के तमाम लोग, ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने पूर्व मंत्री के पैतृक निवास सर्वजीतपुर में पहुंचकर अपनी संवेदना जताई।

विज्ञापन

इस दौरान पुत्र के निधन पर ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह पप्पू बदहवास हो गए थे उन्हें संभालने के लिए लोग लगे हुए थे। पूर्व मंत्री मोती सिंह को क्षेत्र के वरिष्ठ जन ढांढस बंधा रहे थे। इस दौरान उनके आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे।

विज्ञापन

सुबह लगभग 9:00 बजे शव यात्रा पूर्व मंत्री के पैतृक आवास सर्वजीतपुर से पैदल निकलकर प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची जहां से शव को वाहन पर रखकर अंत्येष्टि के लिए रसूलाबाद प्रयागराज ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि ब्लाक प्रमुख पट्टी के पुत्र यश प्रताप सिंह बिट्टू की तबीयत खराब चल रही थी। चार दिन पूर्व उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां पर बुधवार की शाम लगभग 4:30 बजे इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। रात्रि लगभग 8:30 बजे उनके शव को पैतृक आवास सर्वजीतपुर लाया गया था।

इस मौके पर पूर्व मंत्री के पूरे परिवार के लोगों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, पंकज सिंह राजू, देवेंद्र पांडेय, डॉ. आरके कनौजिया, डॉ नीरज सिंह, डॉ. एमएम खान प्रधानाचार्य रमेश सिंह, रामचरित्र वर्मा, मो. यासीन राईन समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। पत्रकार संगठनों ने इस घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के कई स्कूल भी बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed