फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crowd of women gathered in the markets for Haritalika Teej

हरितालिका तीज को लेकर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Wed, 08 Sep 2021 05:06 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 08 Sep 2021 05:06 PM IST
सार

हरितालिका तीज का व्रत बृहस्पतिवार को है। हर साल यह त्योहार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं।

विज्ञापन
Crowd of women gathered in the markets for Haritalika Teej
हरितालिका तीज की तैयारी में श्रृंगार के सामान खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

भगवान शंकर और मां पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले हरितालिका तीज के व्रत को लेकर सुहागिनों में उत्साह है। पर्व के दो दिन पहले मंगलवार को बाजारों में दिनभर महिलाएं पूजन सामाग्री की खरीदारी के साथ ही तैयारियों में जुटी रहीं। इससे बाजारों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन


हरितालिका तीज का व्रत बृहस्पतिवार को है। हर साल यह त्योहार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। इसलिए विवाहित महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास कर रात को पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन करती हैं। व्रत के दो दिन पूर्व मंगलवार को दिनभर महिलाएं पूजन की तैयारियों के साथ ही सजने-संवरने में जुटी रहीं।
विज्ञापन


शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, भंगवाचुंगी, अंबडेकर चौराहे पर महिलाओं की भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं सजती-संवरती नजर आईं। बाजार में मिट्टी से बनीं शंकर-पार्वती की मूर्तियों की खूब डिमांड रही। इस बार मूर्तियों के दाम में दुकानदारों ने इजाफा कर दिया था। 50 से 60 रुपये तक में बिकने वाली मूर्तियों के लिए दुकानदार सौ-सौ रुपये तक लेेते रहे। सुहाग के सामान भी खूब बिके। चौक बाजार की फलमंडी में बिंदी, नेलपेंट, मेहंदी समेत सजने के अन्य सामानों की खरीद के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। आचार्य प्रभाकर पांडेय ने बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं पूजन-अर्चन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed