फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Criminals will be able to find out from the sea: Keshav

पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे अपराधी: केशव

Sun, 13 May 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Criminals will be able to find out from the sea: Keshav
कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अपराध बर्दाश्त नहीं है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा। यूपी में बेकाबू अपराध व इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों से घिरी प्रदेश की योगी सरकार का बचाव करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि काफी हद तक अपराध पर काबू किया गया है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार भयमुक्त वातावरण बनाने को लेकर कटिबद्ध है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम शनिवार को रानीगंज विधायक धीरज ओझा की भतीजी की शादी में शामिल होने शहर पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी ही सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा किए जाने के सवाल पर असहज नजर आए। उन्होंने कहा कि राजभर अपनी पार्टी के अध्यक्ष हैं। बतौर अध्यक्ष वह जो भी बयान दें, उनका नजरिया है, मगर पार्टी इसे कतई स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन


गांव में चौपाल के कार्यक्रम को 2019 के चुनाव से जोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे सियासत से न जोड़ें। पार्टी सबका साथ व सबका विकास के नारे को सार्थक करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी कमल खिलेगा और सरकार बनाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। यह सर्वविदित है। हमारी सेना उन्हेें मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ और बबुआ की जोड़ी से हैं सावधान
फूलपुर व गोरखपुर उपचुनाव में बुआ और बबुआ की जोड़ी से मिली करारी शिकस्त के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उस समय उनकी पार्टी तैयार नहीं थी। जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मगर अब कैराना सहित अन्य चुनावों में पार्टी तैयार है। निश्चित सफलता मिलेगी।  

हमारी प्राथमिकताओं में प्रतापगढ़, बदलेगी तस्वीर  
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रतापगढ़ हमारी प्राथमिकताओं में है। कई योजनाओं संचालित हो रही हैं। इसके अलावा कई योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही प्रतापगढ़ की सूरत बदलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा की माकूल व्यवस्था करने के साथ ही बेरोजगारी दूर करने के लिए उद्योग भी स्थापित होंगे।

पूर्व नियोजित नहीं था डिप्टी सीएम का कार्यक्रम, प्रशासन में मचा हड़कंप  
 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के एकाएक जनपद आने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर डिप्टी सीएम के स्वागत को लेकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुट रहे। करीब आधे घंटे बाद शादी समारोह में शामिल होकर जैसे ही हेलीकाप्टर से रवाना हुए तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे में पुलिस की तैनात दिखी।  

शनिवार को रानीगंज विधायक धीरज ओझा की भतीजी की शादी थी। बाबागंज स्थित उनके आवास पर सुबह से ही सियासी नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था। मगर किसी भी बड़े नेता व पार्टी के बड़े मुखिया के आने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी। करीब साढ़े तीन बजे के बाद एकाएक प्रशासनिक महकमे में डिप्टी सीएम के आने की खबर पहुंची तो अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक में हडक़ंप मच गया।

आननफानन में डीएम-एसपी पुलिस लाइन पहुंचे और ग्राउंड पर स्थित हेलीपैड व आस-पास की साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके लिए महज 50 मिनट शेष था। बताया गया था कि वह हेलीकाप्टर से 4 बजकर 20 मिनट लैंड करेंगे। मौके पर सीओ सिटी रमेशचंद्र, एसडीएम सदर, सीओ सिटी रानीगंज जेडी मिश्र सहित अधिकारी व्यवस्था को लेकर जुटे रहे। हालांकि निर्धारित सूचना से करीब 20 मिनट वह विलंब से पहुंचे। विधायक धीरज ओझा, महामंत्री अजय सिंह, मुदित सिंह, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता गणेश नारायण मौके पर मौजूद रहे। परेड में सलामी लेने के बाद पार्टी नेताओं से मिले।  

चूना डाल .. उड़नखटोला उतरने वाला है...
डिप्टी सीएम के आगमन की सूचना न होने से प्रशासन उनके कार्यक्रम से पूरी तरह बेखबर रहा। एकाएक सूचना मिली कि डिप्टी सीएम का उडनखटोला पुलिस लाइन में लैंड करने वाला है। जबकि पुलिस लाइन में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। हेलीपैड पर धूल उड़ रही थी। ऐसे में वहां पहुंचे खाकी के एक साहबान पुलिस कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों पर भड़क उठे। तड़क मिजाज में बेाले... कि जल्दी कर ... डिप्टी सीएम का उड़न खटोला उतरने वाला है। पानी का छिड़काव कर रहे कर्मचारियेां को भी खरी खोटी सुनाते रहे।  

ढूंढे जा रहे थे डिप्टी सीएम को सलामी देने वाले सिपाही  
एकाएक डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की सूचना पर प्रशासन हलाकान रहा। डिप्टी सीएम के हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उन्हें उनके स्वागत में सिपाहियों द्वारा सलामी दी जाती है। मगर मौके पर तीन से चार ही सिपाही थे। बाकी किसी काम से कहीं व्यस्त थे। फौरन फोन कर सभी को सूचित किया गया। इस पर सिपाही दौड़ते भागते अपने रिपोर्टिंग कार्यालय पहुंचे।  


जब अड़ गए विधायक धीरज ओझा  
प्रशासनिक अधिकारी डिप्टी सीएम के प्रोटोकाल को लेकर नियम और कानून का पाठ पढ़े रहे थे। मीडियाकर्मी और भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन से बाहर जाने के लिए कह रहे थे। इस बीच विधायक धीरज ओझा भी पहुंच गए। वह कार्यकर्ताओं के पक्ष में आ गए। आखिरकार हेलीपैड के समीप ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed