फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminal arrested in loot

सर्राफ को लूटकर भाग रहे लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोचा

Sun, 06 Oct 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
criminal arrested in loot
सर्राफ को लूटकर भाग रहे लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन

भागने के दौरान लुटेरे राहगीरों से टकराए, बदमाशों के पास से मिले आभूषण कारोबारी के जेवरात
रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सुवंसा के समीप सर्राफ को तमंचा सटाकर ढाई लाख रुपये के आभूषण लूटकर भाग रहे लुटेरे बाइक अनियंत्रित होने पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। सर्राफ से लूट की खबर के बाद भागकर एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। पुलिस लुटेरों के पास से लूटा गया जेवरात बरामद करने के बाद पूछतताछ कर रही है।

फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा गंाव निवासी जगदीश सोनी की फतनपुर बाजार मेें आभूषण की दुकान है। वह शनिवार कीे देर शाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। सुवंसा बाजार के पहले शिव कुमारी दूबे इंटर कालेज नौड़ेरा के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोकने के बाद तमंचा सटा दिया। बदमाश आभूषण वाला बैग छीनने लगे। विरोध करने पर तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आभूषण से भरा बैग लूटकर बदमाश शुकुलपुर की ओर भागने लगे। भागने के दौरान लुटेरों ने राहगीरों को टक्कर भी मारी। इस बीच लुटेरों की बाइक आपस में टकराकर हाईवे के किनारे गड्डे में चली गई। इस बीच पीछा करने वाले लोग भी आ गए। लोगों ने बदमाशों को दबोच लिया। सर्राफ के साथ लूट की खबर के बाद पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। हालांकि लोगों ने बदमाशों को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से लूटे गए आभूषण और तमंचा बरामद हुआ। सूचना मिलते ही एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी फतनपुर थाने पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed