{"_id":"5b66fe3f4f1c1b54208b7130","slug":"youth-died-in-suspecious-condition-may-be-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या की आशंका
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में घर से निकले युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रविवार की सुबह उसका शव सई नदी रेलवे पुल पर लटकता मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे और बायां हाथ कट गया था। परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वह एजेंसी मालिक के एटीएम से 15 हजार रुपये निकलने से परेशान था। कोतवाली पुलिस ट्रेन दुर्घटना मान रही है।
नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर पुरानी चकबंदी निवासी अरविंद कुमार (25) पुत्र छेदीलाल भैरोपुर में नीरज आटोमोबाइल की एजेंसी पर काम करता था। वहां इंवर्टर, बैट्री का भी काम होता है। अरविंद के भाई पिंटू ने बताया कि वह शनिवार दोपहर बाद एजेंसी मालिक का एटीएम लेकर रुपये निकालने के लिए अजीत नगर वार्ड में स्थित देना बैंक के एटीएम बूथ में गया था। जहां उसने साढ़े तीन हजार रुपये निकाला। वह बाहर निकल आया। इस दौरान पीछे से पहुंचे कुछ युवकों ने एटीएम भी बदल लिया। कुछ देर बाद उसे पता चला कि एटीएम से 15 हजार रुपये निकल गए हैं। इसके बाद वह एजेंसी मालिक के साथ फिर एटीएम बूथ पर पहुंचा। वहां कोई नहीं था। उसने सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। जिसमे 15 हजार रुपये निकालने वाले लोग साफ दिख रहे थे। इसे लेकर वह शाम को तनाव की हालत में घर पहुंचा। करीब सात बजे वह मोबाइल, पर्स छोड़कर घर से निकला। काफी रात बीतने के बाद भी वह घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे लेकिन वह मिला नहीं। रविवार की सुबह सई नदी के रेलवे पुल पर एक युवक की लाश लटकी होने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो पुल के बड़े नट-बोल्ट में उसकी पैंट व बेल्ट में फंसा हुआ था और सिर में चोट व बाया हाथ कटा हुआ था। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकलवाया। इस बीच खोजबीन करते हुए पिता मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अरविंद के रूप में की। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश घर पहुंची तो परिजन रोने बिलखने लगे। परिवारीजनों का आरोप था कि उसके बेटे की हत्या के बाद शव को लटकाया गया है। ट्रक की टक्कर के बाद वह सीधे नदी में गिर जाता। नगर कोतवाल का कहना है कि वह रुपये निकल जाने से काफी परेशान था। रात में पड़ाव की ओर देखा गया था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही दिख रहा है। इंजन की टक्कर के बाद वह गिर गया लेकिन बोल्ट में उसका पैंट फंस गया। जिसके चलते वह नदी में नहीं गिरा।
मम्मी-भइया मुझे माफ करना, किसी की कोई गलती नही
नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी अरविंद घर से निकलने के पहले एक पत्र भी मां व भाई के नाम लिखकर निकला था। मृतक के भाई पिंटू ने बताया कि पत्र में केवल इतना लिखा था कि मम्मी-भइया मुझे माफ करना। इसमे किसी की कोई गलती नही है।
विज्ञापन
नहीं मिला कटा बाया हाथ
सई नदी के पुल पर लटकी मिली अरविंद की लाश को उतारने में पुलिस को पसीना छूट गया। पहले रस्सी से कमर को बांधना पड़ा। फिर उसे रेलवे लाइन की ओर खींचा गया। इस दौरान उसका कटा हुआ बाया हाथ काफी देर तक खोजा जाता रहा लेकिन वह नही मिला। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद कटा हाथ नदी में गिर गया होगा।