फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   youth arrested with pistol

घर में घुस रहे युवक को तमंचे के साथ पकड़ा

Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चोरी के इरादे से घर में घुस रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा मिला। मोहल्ले के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के स्टेशन रोड पर बुधवार भोर में मोतीलाल के मकान में चोरी के इरादे से एक युवक घुसने का प्रयास कर रहा था। तभी मोहल्ले वालों की उस पर नजर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के अलावा राहगीर भी पहुंचे। लोगों को आते देख वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर लोगों ने दबोच लिया। तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने उसे जमकर पीटा। यहां तक कि उसके कपड़े भी फाड़ डाले।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए अरबाज पुत्र मुख्तार निवासी गोपालपुर थाना कंधई के पास से तमंचा बरामद हुआ। वह पुलिस को देख छिप गया था। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed