फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man killed with a knife , bodies thrown

चाकू से युवक की हत्या, शव फेंका

Sat, 28 Mar 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young man killed with a knife , bodies thrown
लालगंज। कोतवाली इलाके के बीरबल गांव के निकट पूरे निर्मल गिरधर में खेत में शुक्रवार सुबह एक युवक का लहूलुहान शव पाया गया। गांव के समीप मनीराम का पुरवा पुरवारा का दूधनाथ सरोज अपने खेत में सुबह गया था। खेत में युवक का शव देखा तो वह अवाक रह गया। दूधनाथ ने शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन


ग्रामीणाें में शव को देखकर हत्या किए जाने की चर्चा करते रहे । हालांकि ग्रामीण भी शव देखने के बाद पहचान न कर सके। मृतक के शरीर पर कई जगह चाकू से गोदकर घटना को अंजाम दिया। सूचना पर लालगंज कोतवाल सभाजीत मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर देर शाम पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया।
विज्ञापन


सीओ सीताराम भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने घटनास्थल का कोतवाली पुलिस के साथ निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक हत्या कर बीती रात शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। इस बावत सीओ का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed