फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   without helmet sale out the petrol

बिन हेलमेट धड़ल्ले से मिल रहा पेट्रोल

Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
without helmet sale out the petrol
न्यूज
 शासन ने कुछ दिनों पहले पेट्रोल पंपों पर उन्हीं बाइक सवारों को पेट्रोल देने का आदेश दिया था जो हेलमेट लगाकर पहुंचेंगे। लेकिन इस आदेश का कहीं पालन नहीं हो रहा है। उद्देश्य था कि इससे हेलमेट को लेकर लोगों में जागरूकता आएगी, मगर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग बिना हेलमेट के धड़ल्ले से बाइक लेकर पेट्रोलपंपों पर पहुंच रहे हैं और पंपकर्मी उन्हें पेट्रोल भी आसानी से दे दे रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क हादसे में लगातार हो रहीं मौतों की संख्या को देखते हुए शासन ने बाइक चलाने वालों के साथ ही पीछे बैठने वाले लोगों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। इससे  हेलमेट लगाकर चलने वाले लोग सड़क हादसे में घायल जरूर होंगे, मगर हेड इंजरी से बच जाएंगे और उनकी जान भी आसानी से बचाई जा सकेगी। इसके बाद भी बेल्हा के लोग हेलमेट लगाना पंसद नहीं कर रहे हैं। शासन ने कुछ माह पेट्रोंलपंप संचालकों को आदेश दिया था कि वे उन्हीं लोगाें को पेट्रोल देंगे जो हेलमेट लगाकर टंकी पर पहुंचेंगे। मगर शासन का यह आदेश पेट्रोलपंप संचालक मानने को तैयार नहीें हैं। बेल्हा में यह आदेश हवाहवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन


किसी भी पेट्रोल टंकी पर बाइक चालक बगैर हेलमेट पेट्रोल लेकर सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। उधर, टीआई ने अभियान चलाकर बगैर हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों का चालान करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बगैर हेलमेट चलने वाले डेढ़ सौ लोगों का चालान किया गया। शनिवार से पेट्रोल टंकी के पास चेकिंग लगाकर बगैर हेलमेट पेट्रोल लेने वाले बाइक चालकों का चालान करने की बात टीआई कह रहे हैं। टीआई संतोष ने बताया कि जुर्माना वसूला जाएगा। विद्यालय और पेट्रोल टंकी के साथ ही अस्पताल के पास चेकिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed