फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   without helmet

बिन हेलमेट फर्राटा भर रहीं युवतियां

Thu, 01 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 01 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
without helmet
न्यूज
बिना हेलमेट के युवक ही नहीं युवतियां भी स्कूटी व बाइक से फर्राटा भर रही हैं। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस उनसे बराबर दूरी बनाए रखती है। महिला पुलिस के साथ न होने से पुलिसकर्मी भी युवतियों को रोकना मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन


शहर हो या ग्रामीण अंचल हर जगह युवतियां बाइक, स्कूटी व कार चलाते हुए मिल जाएंगी। वे भी अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से लापरवाह हैं। हादसों के दौरान उनकी लापरवाही से जान पर संकट बन आता है। अक्सर देखने को मिलता है कि स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं भी स्कूटी लेकर निकलती हैं। अपने साथ लोगों को बैठाकर फर्राटा भरती हैं, लेकिन वे हेलमेट नहीं लगातीं। परिवार के लोग भी शायद उन लोगों को ऐसा करने से नहीं रोकते।
विज्ञापन


पुलिस व यातायात विभाग के लोग भी युवतियों व छात्राओं को रोकना मुनासिब नहीं समझते और न ही उन लोगों को सलाह देना ही उचित समझते हैं। चूंकि अधिकारियों का निर्देश है कि वाहन चेकिंग के दौरान महिलाओं व बुजुर्गों को न रोका जाए। लेकिन वाहन चेकिंग के दौरान छात्राओं व युवतियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी सचेत नहीं किया जाता। इससे वे बेखौफ होकर सड़कों पर स्कूटी व बाइकों से फर्राटा भरती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन वाहन चलाने वाले सभी लोगों को करना चाहिए। अधिकारियों के आदेश के चलते चेकिंग के दौरान युवतियों को नहीं रोका जाता। उन लोगों को कॉलेजों में जाकर यातायात के नियमों की बराबर जानकारी दी जाती है।
संतोष कुमार यादव, प्रभारी यातायात

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed