फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lady died in road accident

टेंपो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 18 Sep 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
lady died in road accident
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा पेट्रोलपंप के पास रविवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई। साथ ही दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गये। घायल लोग इलाहाबाद मुंडेरा में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने  गए थे। लौटते समय हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से सात लोगों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। एक की हालत खतरे में बनी हुई थी।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के घीसा का पुरवा निवासी टेंपो चालक धर्मंन्द्र यादव (35), सुनीता (30) पत्नी महंथे, बेबी चार माह पुत्री शिवनाथ, संगीता (30) पत्नी शिवनाथ, निर्मला (28) पत्नी राज बहादुर, अजीत (5) पुत्र दिलीप, रामनारायण (35), पिंकी (25) पत्नी प्रदीप, मोहनी (28) पत्नी राज भवन, पूनम (18) पुत्री राज कुमार, सुमित्रा, मंजू, परी, माधुरी टेंपो बुक कर इलाहाबाद मुंडेरा में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने गए। देर शाम वे घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रात करीब आठ बजे जैसे ही टेंपो जेठवारा पेंट्रोल पंप के पास पहुंचा ट्रैक्टर ने  पीछे से इसमें टक्कर मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक के साथ ही सवारियां भी जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने धरमेन्द्र यादव, बेबी, संगीता, निर्मला, अजीत, रामनारायण, पिंकी, मोहनी और पूनम को इलाहाबाद रेफर कर दिया। संगीता और निर्मला की हालत नाजुक बनी हुई थी। कुछ देर बाद  संगीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed