{"_id":"5a38010c4f1c1b97678c2767","slug":"was-missing-from-3-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का शव कुएं में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोरी का शव कुएं में मिला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई छात्रा का शव गांव के ही कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत को लेकर गांव में चर्चाओं को माहौल गरम हो गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी ज्ञानचंद्र सरोज की सोलह वर्षीय बेटी नेहा सरोज गांव के राजपति इंटर कालेेज में कक्षा दस की छात्रा थी। बीते 15 दिसंबर की शाम वह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार को सुबह गांव के समीप ही एक कुएं में किसी ने छात्रा का उतराया शव देखा। ग्रामीणों ने कुएं में शव को उतराया देखा तो सन्न रह गए। जानकारी पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ रमाकांत यादव के साथ इलाकाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से छात्रा के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। अधिकतर लोगों का मानना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने आत्महत्या कर ली। वहीं कुछ लोग घटना का संदिग्ध बता रहे हैं। घटना को लेकर प रिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। उदयपुर एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत की वजह साफ हो सकेगी।