फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   vilonce in saifabad

धार्मिक निशान फाड़े जाने पर सैफाबाद बाजार में बवाल

Wed, 14 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के सैफाबाद बाजार में एक संप्रदाय का लगा धार्मिक झंडा रात में फाड़कर फेंकने पर बवाल हो गया। शक पर दर्जनों की तादाद में इकट्ठे लोगों ने उस परिवार पर हमला बोल दिया जिसके दरवाजे झंडा लगा था। इस घटना के बाद माहौल गरम हो गया। सूचना पर पहुंची देवसरा पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। देर शाम मामला सुलह समझौते के आधार पर निपट गया।
विज्ञापन


सैफाबाद बाजार में लगे धार्मिक पोस्टर व निशान कुछ शरारतीतत्वों द्वारा फाड़े जा रहे थे। जिसकी शिकायत लोगों ने सैफाबाद चौकी पर की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार सुबह सैफाबाद बाजार में माहौल उस समय गरम हो गया जब पड़ोस के भटियाभार गांव के व सैफाबाद बाजार के कुछ युवक आए और धार्मिक निशान फाड़ने की बात करते हुए एक परिवार पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पार्टी की होर्डिंग भी तोड़ डाली गई। माहौल बिगड़ने की सूचना पर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा फोर्स समेत पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजवा दिया। बाजार में पुलिस बल की मौजूदगी व सक्रियता से माहौल सामान्य होने लगा। देर शाम इस मामले में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed