फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vdo son died of high voltage current

वीडीओ के बेटे की करंट से गई जान

Tue, 10 Apr 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
आंधी मेें खराब बिजली की केबिल ठीक करते समय ग्राम विकास अधिकारी का इकलौता बेटा करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के सरायमुरार सिंह निवासी अनिल कुमार सिंह ग्राम विकास अधिकारी हैं और मौजूदा समय में शिवगढ़ ब्लाक में तैनात हैं। सोमवार की देर शाम आंधी के दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रात में घर की लाइन खराब देख अनिल का इकलौता बेटा महेश प्रताप सिंह (30) उसे खुद ही ठीक करने लगा। घर के करीब लगे ट्रांसफार्मर में केबिल जोड़ते समय अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई। जिससे महेश प्रताप करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर पर लगे पोल से गिरने के कारण महेश झुलसने के साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन व आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिवारीजन रोते बिलखते हुए शव लेकर घर लौट गए। मंगलवार की सुबह परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। मृतक अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। महेश सिंह बजरंग दल का जिला संयोजक था। जिसके कारण बड़ी संख्या में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे बच्चे को देखने का सपना रह गया अधूरा
ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के इकलौते बेटे महेश कुमार सिंह के एक बेटा धु्रव सिंह व बेटी मिष्ठी सिंह है। पत्नी प्रतिमा के पेट में तीसरा बच्चा पल रहा है। जिसके लिए महेश काफी चिंतित रहता था। तीसरी संतान का नाम रखने से लेकर उसकी परवरिश को लेकर महेश सपना देखा करता था लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। तीसरे बच्चे को देखे बिना महेश काल के गाल में समा गया। पत्नी, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।


कर्मचारियों ने जताया शोक
ग्राम विकास अधिकारी अनिल सिंह के इकलौते बेटे महेश सिंह की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में विकास विभाग के कर्मचारी उनके घर पहुंचे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह मुन्ना सिंह, हीरालाल पुष्कर, डा. एसबी शुक्ला, राजमूर्ति सौरभ, उमेश द्विवेदी, शमा, सुरेश तिवारी, सुनील प्रभाकर समेत अन्य कर्मचारियों ने दुख जताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed