फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uday Pratap Singh, father of Rajabhaiya, caught on the airport with Rs 11.50 lakh

11.50 लाख रुपये के साथ एयरपोर्ट पर पकड़े गए राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह

Wed, 21 Nov 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 21 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Uday Pratap Singh, father of Rajabhaiya, caught on the airport with Rs 11.50 lakh
रुपये
 प्रदेश के पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह मंगलवार को राजस्थान के अजमेर स्थित किशनगढ़ एयरपोर्ट पर 11.50 लाख रुपये के साथ पकड़े गए। एयरपोर्ट पर ही उनसे पूछताछ हो रही है। अफसरों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह पुष्कर मेले में घोड़ा खरीदने आए थे। बरामद रुपये को आयकर विभाग के हवाले करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन



राजाभैया के पिता उदयप्रताप सिंह के पास अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान साढ़े ग्यारह लाख रुपये मिले। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी सूचना आयकर विभाग के लोगों को दी। सूत्रों के मुताबिक उनके साथ कुछ करीबी लोग भी थे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के चलते इतनी बड़ी रकम लेकर चलने पर रोक लगी है। अधिकारियों के पूछताछ के दौरान उदय प्रताप ने बताया कि वह घोड़े खरीदने आए थे। बरामद रुपयों को आयकर विभाग को सौंपने की तैयारी चल रही थी। जहां नियमों के हिसाब से पड़ताल होगी।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह घोड़ों के शौकीन हैं। हर साल घुड़सवारी प्रतियोगिता भी कराते हैं। भदरी राजमहल में उदय प्रताप सिंह रहते हैं। उन्होंने अच्छी नस्ल के घोड़े पाले गए हैं। भदरी महल के अस्तबल में कुल छह घोड़े हैं। राजाभैया के पीआरओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि राजाभैया के पिता हर साल पुष्कर मेले में अच्छी नस्ल का घोड़ा खरीदने के लिए जाते हैं। राजाभैया की बेंती कोठी के अस्तबल में भी अच्छी नस्ल के सात घोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed