{"_id":"57e80ca54f1c1bf70a573ebf","slug":"two-youth-died-as-bike-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने सामने से भिड़ीं बाइकें दो युवकों की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमने सामने से भिड़ीं बाइकें दो युवकों की गई जान
प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dasuha Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रविवार की रात पौने दस बजे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे डाॅक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में रात पौने दस बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज आवाज से घरों में बैठे लोग चौंक उठे। बाइक सवार युवक सड़क पर तड़प रहे थे। सभी को आसपास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने आलोक उर्फ मुसई (27) पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी रामगढ़ बिकरा को मृत घोषित कर दिया। उसके साथ पीछे बैठे रोमित शर्मा (18) पुत्र नन्हेलाल निवासी रामगढ़ बिकरा और दूसरी बाइक चला रहा सचिन गोलू (18) पुत्र दिनेश मोदनवाल निवासी नई बाजार डेरवा को इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में सचिन की भी मौत हो गई। पीछे बैठा रवि भी घायल था। उसका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। मृतक की कुछ दिनों पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुलेरो की टक्कर से युवक गंभीर,रेफरः पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के भुसहर निवासी वचई वनवासी (18) पैदल अपने घर की तरफ आ रहा था। शुक्रवार की शाम आठ बजे बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया है।