फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two students from the collision of the MLA's car in the energy minister's convoy

ऊर्जा मंत्री के काफिले में विधायक की गाड़ी की टक्कर से दो छात्र गंभीर

Sat, 24 Nov 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two students from the collision of the MLA's car in the energy minister's convoy
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
मां बाराही महोत्सव में शामिल होने जा रहे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के काफिले में शामिल सदर विधायक संगमलाल गुप्ता की बेकाबू कार दो छात्रों को टक्कर मारते हुए खड्ड में पलट गई। आनन-फानन घायल छात्रों को पुलिस जीप से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। खुद पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का उपचार कराने के बाद डाक्टरों के दल के साथ उन्हें प्रयागराज भेजा। बवाल की आशंका कई थानों की फोर्स लेकर एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रानीगंज विधानसभा के लच्छीपुर के करीब चौहरजन स्थित मां बाराही देवी धाम पर तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए शुक्रवार दोपहर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जा रहे थे। ऊर्जा मंत्री की कार में सदर विधायक संगमलाल गुप्ता भी सवार थे। उनकी कार मंत्री के पीछे काफिले में शामिल थी। रानीगंज रेलवे क्रासिंग के पास चालक अपनी कार आगे निकालने की होड़ में लगा था। अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क से दूर खड़े मनीष मेमोरियल में कक्षा 6 में पढ़ने वालाछात्र अरबे हसन (11) पुत्र शमशाद अली निवासी विष्णुपुर और कक्षा सात के छात्र मोहम्मद अदनान (12) पुत्र जहूर निवासी विष्णुपुर और पान विक्रेता शीतला प्रसाद (40) निवासी दांदूपुर को टक्कर मारते हुए खड्ड में जा गिरी। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। पीछे आ रहे सीओ रानीगंज रमेशचंद्र घायल बच्चों व पान विक्रेता को पुलिस जीप से सीएचसी ले आए। वहां दोनों छात्रों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेजा। यहां एसपी देवरंजन वर्मा भी आ गए। घायल छात्रों का उपचार कराने के बाद डाक्टर आशुतोष सिंह व स्वास्थ्य कर्मियों को एंबुलेंस से प्रयागराज भेजने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन


विधायक सदर संगमलाल की कार से छात्र घायल हुए हैं। उस समय विधायक ऊर्जा मंत्री के वाहन में बैठे थे। कार में चालक व गनर ही थे। चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उसकी लापरवाही से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरंजन वर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed