{"_id":"5b31393d4f1c1bf56e8b9e2a","slug":"two-parties-wounded-in-electoral-swords-half-dozen-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की रात चाऊमीन खाने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने चेयरमैन के बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चेयरमैन के बेटे ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
नगर कोतवाली के कटरामेंदनीगंज की चेयरमैन जुबैदा खातून के विरोध में कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां पत्नी हकीम प्रत्याशी थीं। चुनाव के दौरान उनके बीच तनातनी थी। इसके पहले भी उनके बीच मारपीट की घटना हो चुकी है। रविवार की रात चाउमिन खाने को लेकर दोनों पक्षों में तकरार होने लगी। देखते ही देखते चेयरमैन के बेटे नजमुल व उसके दोस्त साकिब पुत्र साजिद से आमिर समेत अन्य लोगों से मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच करीब दस मिनट तक मारपीट होती रही। दोनों पक्ष हॉकी डंडे से एक दूसरे को मारपीट रहे थे। मारपीट में नजमुल हक (38) पुत्र सिराजुल हक , शाकिब (28) और दूसरे पक्ष आमिर (23) पुत्र अब्दुल हकीम, मो0 कैफ (16) पुत्र शफीक अहमद , जमशेद अनवर (30) हिफजुर्रहमान , मो0 तलहा (3) पुत्र मो0 अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी नगर कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हकीम की तहरीर पर चेयरमैन के बेटे नजमुल, अजहरुल, दानिश, नादिर व सलाउद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चेयरमैन के बेटे नजमुल ने भी पुलिस को हकीम, महमूद, आसिफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।