फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two men die in accident1

दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
two men die in accident1
सड़क हादसा - फोटो : Getty
लालगंज कोतवाली के वीरसिंहपुर के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल पांच अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के किठावां का पुत्तन सरोज (24) रिश्तेदारी लालगंज इलाके के केदौरा गांव आया था। सोमवार को वह रिश्तेदार अमित सरोज (20) व दिलीप सरोज (16) के साथ किसी काम से जेवईं गांव गया था। दोपहर एक बजे के करीब तीनों बाइक से लौट रहे थे। लालगंज के वीरसिंहपुर के पास पुत्तन की बाइक की सामने से गंगा स्नान कर आ रहे उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा निवासी शिवा तिवारी (25), शुभम कुमार(24) व विकास दुबे (23) की बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पुत्तन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकाें पर सवार अन्य पांच युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से संग्रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत नाजुक देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियाें केे मुताबिक दोनों बाइकाें के तेज रफ्तार होने के चलते हादसा हुआ। जानकारी होने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed