{"_id":"58b0761b4f1c1b8716b252a3","slug":"two-injured-in-road-accident-in-kunda-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा के निकट श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडा के निकट श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हौदेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को निशान चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे एक बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। गांव के लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से आठ लोगों को एसआरएन, इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बल्दी का पुरवा गांव निवासी भाईलाल पटेल के घर से हौदेश्वरनाथ में निशान चढ़ाने के लिए रिश्तेदार समेत गांव के लोग जा रहे थे। तीन ट्रैक्टर ट्राली पर सैकड़ों लोग बैठे हुए थे। बानेमऊ गांव के किनारे सामने से आ रहे बाइक सवार अनुज, अमरदीप अलुवामई व सोनू की बाइक बीच में रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने स्टेयरिंग घुमा दिया। इससे ट्रैक्टर कई फीट नीचे खाईं में जाकर पलट गया। ट्राली पलटने से इसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव की माधुरी (12) पुत्री विजय पटेल व रिश्तेदारी आई विधासिन निवासी गुड़िया (35) पत्नी सटकू सोनकर ट्राली के नीचे ऐसे दबी कि उन्हें निकालना मुश्किल हो गया।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हालांकि गांव के लोगों ने ट्राली को उठाकर किसी तरह से उसके नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।