फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two died from current

बिजली गिरने से दो लोगों की गई जान

Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
two died from current
न्‍यूज
हल्की बारिश के बीच गुरुवार को  बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे ईसीपुर और पूरे ठकुराइन बिकरा गांव में हुए। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के ईसीपुर खूसा मिश्र का पुरवा के कोटेदार के भाई सूर्यनारायण उर्फ भग्गू की पत्नी निर्मला उर्फ गुलाबा देवी (58) गुरुवार की शाम खेत की ओर फसल देखने गई थी। अचानक बरसात होने के चलते वह भीगने से बचने के लिए महुए के पेड़ के नीचे जाकर छिप गई। अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। जिसकी चपेट में आने से गुलाबा तड़पने लगी। यह देख रहे लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उसे वाहन से लेकर अस्पताल की ओर भागे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। एसओ संजय शर्मा ने बताया कि परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते।
विज्ञापन


दूसरी ओर जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन बिकरा निवासी छोटेलाल (45) गुरुवार दोपहर बाग की ओर चला गया। उसकी पत्नी बकरी चराने बाग की ओर गई थी। वह भी पत्नी के साथ बकरी चरा रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ्‍ा बिजली चमकने व कड़कने लगी। इस पर भयभीत छोटेलाल भागकर पेड़ के पीछे छिप गया। तभी बिजली गिरी और वह इसकी चपेट में आने से गंभ्‍ाीर रूप से झुलस गया। सूचना पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे आैर उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत पर परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम में शामिल सदस्यों ने परिवार के लोगों को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। इन घटनाओं के बाद आसपास के गांव के लोग भी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed