फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   illegal arms factory bursted

अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
illegal arms factory bursted
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस हाथ चढ़े दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया। दबिश के दौरान एक घर से अवैध असलहा कारतूस व तमंचा बनाने का उपकरण भी मौके से बरामद किया गया है।

लालगंज कोतवाल तुषार दत्त त्यागी हमराहियों के साथ गुरुवार की रात वांछितों की तलाश में निकले थे। जलेशरगंज बाजार में कोतवाली पुलिस को क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह भी हमराहियों के साथ मिले। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने रामपुर बावली रोड पर जलेशरगंज निवासी मो. नुरुल के घर दबिश दी। दबिश के दौरान नुरुल का पुत्र मो. आरफीन उर्फ शिकारी समेत दो युवक तमंचा बनाते मिले। पूछताछ के दौरान दूसरा युवक जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय मकई निवासी अभय प्रताप सिंह का रहने वाला निकला। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और मौके से दो पिस्टल, एक तमंचा, पांच मैगजीन, चार अर्धनिर्मित तमंचे की नाल, कई जिंदा कारतूस समेत तमंचा बनाने के कई उपकरण भी बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस लालगंज कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के आरोपियों ने बताया कि वह पिस्टल व तमंचा बनाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी पिस्टल करीब 50 हजार व तमंचा 10 हजार रूपए में बेचते थे। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। कोतवाल तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस की जांच शुरू हो गई है। इसमें जो भी शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed