फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck collides with shopkeeper on highway, death

ट्रक ने हाईवे पर दुकानदार को रौंदा, मौत

Mon, 31 Dec 2018 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with shopkeeper on highway, death
accident
 बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार दुकानदार को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने वाहनों में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की जमकर तकरार हुई। बवाल की आशंका को देखते हुए दुकानदार सामान समेट कर अपनी दुकानें बंद करने लगे।  
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पाइक रोड बेगमवार्ड निवासी दिलशाद अहमद ने पंजाबी मार्केट में कास्मेटिक व चूड़ी की दुकान खोल रखी थी। उसकी पुराना माल गोदाम रोड पर ससुराल है। शनिवार को वह ससुराल से वापस स्कूटी लेकर घर लौट रहा था। दूध व सब्जी भी ले रखा था। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बाबागंज पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह स्कूटी समेत गिर पड़ा। ट्रक का पहिया उसे रौंदते हुए गुजर गया। जिससे उसका शरीर का हिस्सा दूर तक फैल गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोडक़र भाग निकला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोग हंगामा करते हुए दूसरे वाहनों में तोडफ़ोड़ करने लगे। वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रकों का आवागमन रात दस बजे तक बंद करने की मांग करने लगे। बवाल की आशंका से भयभीत आसपास के दुकानदार अपना सामान समेटकर दुकान बंदमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रता करने में जुट गए। पुलिस से लोगों की तीखी झड़प हुई। घटना की जानकारी पर एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा मौके पर पहुुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। खबर भेजे जाने तक हाईवे पर जाम लगा हुआ था। नगर कोतवाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेने का प्रयास चल रहा है।

पुलिसकर्मियों को सेफ रहने का मिला फरमान
हाईवे पर मार्ग दुर्घटना के बाद लोगों के हंगामे की खबर पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने पुलिसकमयों को मौके पर भेजा। साथ ही हिदायत दी कि रात में सभी सुरक्षित ठिकाने से नजर रखें। पुलिसकर्मी बाडी प्रोटेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे।

नो इंट्री में घुस जाते हैं भारी वाहन
बाबागंज में दुकानदार की मौत से आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पुलिस व यातायात विभाग की मिलीभगत से नो इंट्री में भी ट्रक तेज रफ्तार से गुजरती हैं। पहले भी बेकाबू ट्रकों से लोगों की जान जा चुकी हैं। रात में ट्रकों की शहर में स्पीड की कोई सीमा नहीं रहती। चालकों के ऊपर पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं रहता। चूंकि मृतक दुकानदार जिला अस्पताल में लोगों की हमेशा मदद करता रहता था। इसके चलते हादसे में उसकी मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।  

हादसे की खबर मिलते ही मचा कोहराम
दुकानदार दिलशाद अहमद के पिता दफ्तरी का पहले ही इंतकाल हो चुका था। दिलशाद के हादसे में मौत की खबर मिलते ही बेगमवार्ड और उसकी ससुराल पुराना माल गोदाम रोड पर कोहराम मच गया।


लापरवाही पर सिपाही लाइन हाजिर
प्रतापगढ़। एटीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले दो सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने सिपाही रात में गश्त पर रहे दो सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed