फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   truck accident pratapgarh

कोहरे में भिड़े दो ट्रक, दोनों चालक की मौत

Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
truck accident pratapgarh
crime
घने कोहरे के  बीच शनिवार सुबह इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई। ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों  में फंसे शवों को निकालकर चीरघर भेजा। इस दुर्घटना की वजह से प्रतापगढ़ मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे की जानकारी पाकर दोनों मृतकों के परिजन भी यहां आ गए।
विज्ञापन


मऊआइमा इलाके में शनिवार सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त घना कोहरा था। इलाहाबाद से प्रतापगढ़ जा रहे ट्रक ने हरिसेनगंज बाजार में गिट्टी लदे वाहन को ओवरटेक किया तभी सामने से आए दूसरे ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई। दोनों ट्रक के केबिन तबाह हो गए। राहगीर जुट गए। मऊआइमा थाने की पुलिस पहुंची। दोनों ट्रकों के ड्राइवरों की मौत हो गई थी।  उनके शव क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे थे। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रकों को अलग किया तो किसी तरह शव निकाले जा सके।
विज्ञापन


खलासी नदारद थे। अनुमान है कि वे हादसे में बचने के बाद भाग निकले। केबिन में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से दोेनो मृतकों की पहचान हो सकी। इलाहाबाद की तरफ से जा रहे ट्रक का ड्राइवर जवाहर लाल (50) गोंडा जनपद में मुंशी का पूरा नवाबगंज का रहने वाला था। दूसरे ट्रक का चालक प्रदीप कुमार (25) प्रतापगढ़ में अंतू इलाके के नगमलपुर गांव का निवासी था। दोनों ट्रक खाली थे। पुलिस ने मारे गए चालकों के घर में खबर दी। कोहरे के चलते जनपद में तीन दिन में दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed