{"_id":"570160a34f1c1b2d27c811df","slug":"train-accident-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने दी जान, लाश से गुजर गईं कई ट्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने दी जान, लाश से गुजर गईं कई ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को देर शाम अंतू रेलवे स्टेशन के निकट गेट नंबर 90 के पास दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। लाश एक घंटे तक ट्रैक पर पड़ी रही। उसके ऊपर से कई ट्रेनें गुजर गईं। प्रतापगढ़ से लखनऊ जा रही पीआरएल पैसेंजर के चालक ने जब ट्रेन ले जाने से इनकार कर दिया। तब जाकर शव हटाया गया।
रविवार शाम लखनऊ जा रही काशी विश्वनाथ गेट नंबर 90 के पास पहुंची। तभी दांदूपुर गांव की तरफ से भागता हुआ एक युवक आया और उसके सामने कूद पड़ा।
जिससे उसकी मौत हो गई। काशी लाश के ऊपर से गुजर गई। उसके बाद नीलांचल एक्सप्रेस और फिर पद्मावत भी लाश को रौंदते हुए गुजरीं। बाद में गेटमैन पंकज की सूचना पर रेल प्रशासन सतर्क हुआ। इस बीच प्रतापगढ़ से चली पीआरएल पैसेंजर जगेशरगंज पहुंच गई। चालक को पता चला कि आगे लाश पड़ी है। उसने बिना लाश हटाए ट्रेन बढ़ाने से मना कर दिया। एसएम ने काफी दबाव बनाया, मगर वह राजी नहीं हुआ। देरी होते देख पैसेंजर के यात्री हंगामा करने लगे। उन्होंने एसएम को बुरा-भला कहा। इसके बाद एसएम ने अंतू पुलिस को इसकी सूचना दी। जगेशरगंज से एक पोर्टर को लाश हटाने के लिए भेजा गया। तब जाकर पैसेंजर करीब एक घंटे बाद आगे बढ़ी। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। चर्चा है कि वह कोई रेलकर्मी था।