{"_id":"5a5a4fb54f1c1ba83f8b4a7e","slug":"tractor-came-infront-of-goods-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचा हादसा, ट्रैक्टर से टकराने से बची मालगाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बचा हादसा, ट्रैक्टर से टकराने से बची मालगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarah
कुंडा इलाके में मानव रहित फाटक पर शनिवार को एक मालगाड़ी ग्रामीणों की सतर्कता से ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से बच गई। ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी। इस दौरान आ रही मालगाड़ी को ग्रामीणों ने लाल कपड़ा दिखाकर रुकवाया। मौके पर पहुंची जीआरपी ट्रैक्टर मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही थी।
कुंडा के मियां का पुरवा के पास रेलवे लाइन पर मानवरहित फाटक है। शनिवार की शाम करीब चार बजे वहां से एक ट्रैक्टर ईंट लादकर जा रहा था। रेलवे ट्रैक पर ट्राली फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं निकल पा रही थी। इस दौरान लखनऊ की तरफ से मालगाड़ी आ गई। यह देख मौके पर जुटे ग्रामीण लाल कपड़े लेकर ट्रेन की तरफ दौड़ पड़े। यह देख चालक ने ट्रेन रोक दी। सूचना जीआरपी को दी गई। उधर, ग्रामीणों ने ट्राली से ईंटें उतारकर किसी तरह उसे ट्रैक से हटाया। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। घटना के चलते करीब आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही।