फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   threw threw the encroachment

महिला अस्पताल के आवास से पुलिस ने हटवाया कब्जा

Sun, 31 Mar 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। महिला अस्पताल के तीन आवासों पर कब्जे की शिकायत पर शनिवार सुबह एसडीएम और सीओ फोर्स लेकर पहुंच गए। मौके पर सीएचसी अधीक्षक को बुलाने के बाद तीनों आवासों का ताला तोड़ा गया। सामान की गिनती करने के बाद इसमें अस्पताल प्रबंधन ने अपना ताला लगा दिया। पुलिस ने अवैध कब्जे के मामले में सपा जिला उपाध्यक्ष सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



कुंडा सीएचसी के अधीक्षक दिनेश सिंह ने शुक्रवार की शाम सीओ और एसडीएम को पत्र देकर कहा था कि महिला अस्पताल में तीन आवासों पर कुछ लेागेां ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने आवास खाली कराने की मांग की थी। इस पर शनिवार को सीओ राधेश्याम और एसडीएम विजय पाल सिंह सुबह ही कोतवाली पुलिस के साथ अस्पताल पहुंच गए। थोड़ी देर में सीएचसी अधीक्षक के आने के बाद अस्पताल का ताला तोड़ा गया। इसमें एक आवास एएनएम का था और दो आवास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रहने के लिए थे। तीनों में रखे गए सामान की लिस्ट बनाकर इसमें अस्पताल प्रधबंन ने अपना ताला लगा दिया। कब्जा करने के मामले में पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव और गुंलाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed