{"_id":"57eeb7ed4f1c1bcb4b57413a","slug":"theft-in-principal-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के घर से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राचार्य के घर से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
मकान से 50 लाख की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा गांव में चोरों ने गुरुवार की रात डिग्री कालेज के प्राचार्य के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान व नकदी पार कर दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके के लोग सन्न हो गए हैं।
लखहरा गांव निवासी डॉ. निरंकार सिंह जौनपुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य हैं। इन दिनों वह अवकाश पर घर आए हुए हैं। गुरुवार की रात वह अपने घरवालों के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते होते हुए चोर उनके घर में घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर पूरा घर खंगाल लिया। तिजोरी का लाकर तोड़कर लगभग 10 लाख नकद व 25 लाख के जेवरात के साथ अन्य सामान उठा ले गए। सुबह घर के लोगों ने सामान को बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में घर के अंदर जाकर देखा तो तिजोरी का ताला टूटा हुआ था। चोरी की घटना होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने मामले की शिकायत फोन पर पुलिस से की। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत का महौल है। घटना की बाबत सांगीपुर एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।